मैनपुरी, अगस्त 10 -- क्षेत्र के एक गांव से किशोरी को अगवा कर लिया गया। घटना के समय किशोरी की मां खेतों पर चारा लेने गई थी। जब वह वापस लौटी तो किशोरी नहीं मिली। किशोरी अपने साथ सोने चांदी के आभूषण और 10 हजार रुपये की नकदी भी ले गई है। घटना की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी मां ने पुलिस को तहरीर देकर जानकारी दी कि 6 अगस्त की सुबह 9 बजे उसकी 16 वर्षीय किशोरी को पड़ोसी गांव के दो युवक अगवा कर ले गए हैं। जब वह आरोपियों के घर किशोरी के बारे में पूछने पहुंची तो आरोपियों ने जान से मारने की धमकी देकर भगा दिया। पुलिस का कहना है कि घटना की तहरीर पर विक्रम पुत्र राजेंद्र, संजय पुत्र अहिवरन निवासी दलफ़ कला थाना किशनी के खिलाफ किशोरी को अगवा करने का मुकदमा दर्ज किया गया है। अगवा की गई किशोरी की तलाश करने के लिए एक ...