सहारनपुर, अगस्त 9 -- थाना मंडी क्षेत्र के मुबारक शाह वाली गली में 16 वर्षीय किशोरी का शव रविवार रात कमरे में पंखे से लटका मिला। घटना के समय उसका छोटा भाई कुछ सामान लेने दुकान पर गया था। करीब 15-20 मिनट बाद लौटने पर कमरे का दरवाजा अंदर से बंद मिला। काफी मशक्कत के बाद दरवाजा खुला तो काफिया दुपट्टे के फंदे से पंखे पर लटकी मिली। उसकी चीख सुनकर आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंच गए। जानकारी के अनुसार, मंडी थाना क्षेत्र में अरबी मदरसा के पास मुबारक शाह वाली गली में आबाद अहमद परिवार के साथ रहते है। परिजनों के मुताबिक घटना के समय घर में मृतक बेटी और उसका भाई ही थे। घर के अन्य लोग किसी काम से बाहर गए हुए थे। काफिया घर पर ही रहती थी और स्कूल-कॉलेज नहीं जाती थी। घटना वाले दिन भी वह सामान्य थी और किसी तरह की परेशानी की बात उसने नहीं बताई थी। पुलिस न...