कौशाम्बी, मार्च 3 -- सिराथू चौकी पुलिस ने सोमवार को 16 लीटर महुए की कच्ची शराब के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया। चौकी प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि मटियारा मजरा रुपनारायणपुर गांव की सीमा देवी पत्नी बबलू सरोज को उसके घर के समीप से ही पकड़ा गया है। लिखापढ़ी के बाद थाना स्तर से ही निजी मुचलके पर उसे जमानत दे दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...