बांका, मई 5 -- बेलहर(बांका), निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के लोढ़िया गांव में गुप्त सूचना पर पुलिस ने 16 लीटर महुआ शराब के साथ बाइक सवार एक तस्कर घुठिया गांव के प्रेम टुड्डू को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसके निशानदेही पर दूसरा शराब तस्कर लोढ़िया गांव के पिंटू तांती को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने प्रेम टुड्डू का बाइक भी जब्त कर लिया। मिली जानकारी के अनुसार घुठियां गांव से बैग में शराब लेकर बेलहर आ रहे प्रेम टुड्डू का पुलिस ने पूछ किया। लेकिन वह भागकर लोढ़िया गांव पहुंचा और बैग पिंटू तांती को सुपुर्द कर भागने के दौरान पुलिस ने उसे पकड़ लिया। इस संबंध में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...