देवरिया, अगस्त 9 -- देवरिया, निज संवाददाता। जिले में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान के तहत 10 अगस्त को एक से 19 वर्ष की आयु वर्ग के करीब 15.87 लाख बच्चों, किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। अभियान को जिले के 4401 विद्यालयों, 3243 आंगनबाड़ी केन्द्रों पर विशेष व्यवस्था की गई है। सीएमओ डा. अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि अभियान के तहत स्कूल जाने वाले तथा स्कूल से बाहर रहने वाले सभी बच्चों को दवा दी जाएगी। इसके लिए 10,864 आशा कार्यकर्ताओं, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों, शिक्षकों और स्वास्थ्य कर्मियों को प्रशिक्षित किया गया है। जो बच्चे किसी कारणवश 10 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को आयोजित मॉप-अप दिवस पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी। यह भी पढ़ें- 12 लाख स्कूली छात्र-छात्राओं को खिलाई जाएंगी एल्बेंडाजोल की गोली कृमि सं...