सहारनपुर, फरवरी 10 -- जनपद में बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा व्यापक अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत सहारनपुर के करीब 16 लाख बच्चों को एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। ताकि बच्चों को पेट में होने वाले हानिकारक कीड़ों से बचाया जा सके। यह अभियान शासन के निर्देश पर पूरे जिले में चला है, जो बच्चे छूट गए हैं, उनको 13 फरवरी को अभियान चलाकर दवा खिलाई जाएगी। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार अभियान के तहत कक्षा एक से लेकर कक्षा 12 तक के सभी छात्रों को उनके-विद्यालयों में शिविर लगाकर एलबेंडाजोल की दवा खिलाई गई। इसके लिए सरकारी सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों शामिल रहे। दवा खिलाने से पहले बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति की जानकारी भी ली गई। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्रों पर पंजीकृत और आने वाले बच्चों को भी यह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.