16 लाख के आभूषण चोरी में पुलिस खाली हाथ, मुकदमा भी नहीं दर्ज हुआ
अंबेडकर नगर, जून 8 -- जहांगीरगंज, संवाददाता। स्थानीय थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव में लगभग 16 लाख रुपए की कीमत के जेवरों की हुई चोरी के मामले में पुलिस ने 24 घंटे बाद भी न तो प्राथमिकी दर्ज की है और न ही चोरों का कुछ पता लगा सकी है। पुलिस घटना को संदिग्ध मान रही है। जहांगीरगंज थाना क्षेत्र के सुतहरपारा गांव निवासी नागेंद्र यादव और उनके परिवार के सदस्य शनिवार की शाम को खाना खाने के बाद कुछ लोग बरामदे में तो कुछ लोग घर के बाहर सो रहे थे। रविवार की भोर में जब घर की महिलाएं उठीं और घर में गईं तो सबके होश उड़ गए। घर में सामान बिखरा हुआ पड़ा था और बॉक्स तथा आलमारी के ताले खुले थे। परिजनों के अनुसार चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर घर में प्रवेश किया। इसके बाद अंदर कमरे में रखे बॉक्स का ताला बड़ी सफाई से खोलकर उसमें रखी चार सोने की चेन, पांच अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.