16 राज्यों से साइबर ठगी की रकम आई बुलंदशहर के खाते में, केस दर्ज
बुलंदशहर, जुलाई 11 -- कोतवाली नगर पुलिस ने साइबर अपराध से जुड़े एक संदिग्ध बैंक खाते का खुलासा करते हुए मुकदमा दर्ज किया है। तकनीकी जांच में सामने आया कि आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के एक खाते का इस्तेमाल देश के विभिन्न राज्यों में ऑनलाइन निवेश (इन्वेस्टमेंट), ट्रेडिंग और अन्य माध्यमों से हुई साइबर ठगी की रकम के लेनदेन, ट्रांसफर और निकासी के लिए किया गया। पुलिस के अनुसार भारत सरकार के नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल (एन सी आर पी) और समन्वय (जे एम आई एस) पोर्टल पर प्रदर्शित म्यूल बैंक खातों की जांच के दौरान यह मामला सामने आया। उपनिरीक्षक हर्षित गर्ग ने तकनीकी विश्लेषण में पाया कि संबंधित बैंक खाता 'राकेश ट्रेडर्स' के नाम से संचालित है, जिसके खाताधारक मानिक अग्रवाल निवासी ब्राह्मणपुरी, कोतवाली नगर बताए गए हैं। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : साइबर ठग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.