16 माह से शो पीस बना एमआरएफ सेंटर, एसडीएम ने जताई नाराजगी
देवरिया, जून 30 -- बरहज, हिन्दुस्तान संवाद। उपजिलाधिकारी हरिशंकर लाल ने सोमवार को नगर पंचायत भलुअनी स्थित मैटेरियल रिकवरी फैसिलिटी (एमआरएफ) सेंटर का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि करीब 16 माह पूर्व निर्माण कार्य पूर्ण होने के बावजूद अब तक केंद्र पर ठोस अपशिष्ट (कूड़ा) प्रबंधन एवं निस्तारण का कार्य शुरू नहीं किया गया है। उन्होने इस पर नाराजगी जताई और कूड़ा निस्तारण तत्काल शुरू करने के निर्देश दिए।उपजिलाधिकारी शाम को निरीक्षण करने पहुंचे। सामने आया कि एमआरएफ सेंटर पर अभी तक विद्युत कनेक्शन नहीं कराया गया है, जिसके कारण केंद्र पूरी तरह निष्क्रिय पड़ा है। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी सीसीटीवी कैमरे भी स्थापित नहीं किए गए हैं, जिससे परिसर की निगरानी व्यवस्था भी नहीं है। इस पर उपजिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.