गंगापार, अप्रैल 16 -- पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत ग्राम रोजगार सेवकों का आक्रोश खुलकर सामने आया। बीते 16 माह से मानदेय भुगतान न होने से नाराज रोजगार सेवकों ने 'दाम नहीं तो काम नहीं' का नारा बुलंद करते हुए कौड़िहार ब्लॉक के प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी डॉ. मनोज कुमार राजपूत को ज्ञापन सौंपा। संघ के अध्यक्ष सुनील कुमार सिंह के नेतृत्व में पहुंचे रोजगार सेवकों ने अविलंब मानदेय भुगतान की मांग की। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक बकाया मानदेय का भुगतान नहीं किया जाता, तब तक सभी कार्य पूरी तरह ठप रहेंगे। रोजगार सेवकों का कहना है कि शासन द्वारा मानदेय भुगतान के लिए धनराशि जारी किए जाने के बावजूद जिला स्तर पर अन्य मदों-जैसे डीजल, कार्यालय रख-रखाव और स्टेशनरी-में पहले भुगतान कर दिए जाने के कारण उनका मानदेय लंबित है। यह भी पढ़ें- बकाया मानदेय को ल...