एटा, अप्रैल 1 -- ब्लाक शीतलपुर क्षेत्र के गांव नगला सेमरा के 16 माह के दिव्यम की बुखार से मौत हो गई। मेडिकल कालेज इमरजेंसी में ही मंगलवार शाम को किडनी बीमारी से जूझ रहे बारथर निवासी यतेन्द्र की मौत हो गई। ग्राम नगला सेंमरा निवासी संजय ने बताया कि तीन दिन से 16 माह के दिव्यम पुत्र दिनेश को बुखार आ रहा। इसको शहर के प्रावइेट चिकित्सक के यहां लेकर पहुंचे। तीन दिन उपचार चलता रहा। बुधवार सुबह करीब 10 बजे बच्चे की हालत बिगड़ गई। उसके बाद प्राइवेट चिकित्सक ने बच्चे को अन्यत्र ले जाने के लिए कह दिया। बच्चे की हालत को देखते हुए वह उसको लेकर मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। जहां पर चिकित्सकों ने जांच कर बच्चे को मृत घोषित कर दिया। मंगलवार देरशाम 7.20 बजे बारथर निवासी 42 वर्षीय यतेन्द्र सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह को मेडिकल कालेज इमरजेंसी में भर्ती कराया ...