मुजफ्फरपुर, फरवरी 27 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। सरकारी स्कूलों में 16 मार्च से कक्षा 11वीं की और 18 से कक्षा 9वीं की वार्षिक परीक्षा होगी। बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इसे लेकर सभी जिलों को निर्देश जारी किया है। इसके लिए प्रश्नपत्र बोर्ड की ओर से उपलब्ध कराया जाएगा। बोर्ड ने निर्देश दिया है कि स्कूल की संख्या के आधार पर सभी जिलों में वितरण केन्द्र बनाया गया है, जहां से प्रश्नपत्रों का वितरण किया जाएगा। जिले में इन दोनों कक्षाओं में लगभग डेढ़ लाख परीक्षार्थी शामिल होंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...