संभल, मार्च 7 -- जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां पूरी की जा रही हैं। विभाग के मुताबिक प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कक्षा एक से पांच तक की वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। चार दिनों के भीतर सभी कक्षाओं की परीक्षाएं करा ली जाएंगी। इसके बाद विद्यालयों को 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम अभिभावकों को दिखाना अनिवार्य होगा। वहीं नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलका शर्मा ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक निर्धारित तिथि से परीक्षा कराई जाएगी। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षाओं के लिए मॉडल प्रश्न पत्र...