बस्ती, मार्च 10 -- बस्ती, निज संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाओं की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। प्राथमिक और उच्च प्राथमिक विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं 16 मार्च से शुरू होंगी। परीक्षा 20 मार्च तक सम्पन्न कराई जाएंगी। परीक्षा के साथ ही मूल्यांकन की भी व्यवस्था बनाई जा रही है। विद्यालयों को 30 मार्च तक परीक्षा परिणाम अभिभावकों को दिखाना अनिवार्य होगा। वहीं नया शैक्षणिक सत्र एक अप्रैल से शुरू किया जाएगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनूप कुमार ने बताया कि जिले के सभी परिषदीय स्कूलों में वार्षिक परीक्षाओं को लेकर जरूरी तैयारियां पूरी की जा रही हैं। शैक्षिक कैलेंडर के मुताबिक निर्धारित तिथि से परीक्षा कराने के लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं। जिले के 2071 प्राइमरी, उच्च प्राइमरी व संविल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.