मुंगेर, मार्च 14 -- मुंगेर, हिसं.। मुंगेर विश्वविद्यालय द्वारा सत्र 2025-27 पीजी सेमेस्टर-1 में नामांकित विद्यार्थियों के लिये परीक्षा फॉर्म भरने की प्रक्रिया 10 मार्च से जारी है। अबतक कुल 994 विद्यार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा है। विश्वविद्यालय की ओर से दी गयी जानकारी के अनुसार नियमित एवं बैकलॉग दोनों प्रकार के विद्यार्थी 16 मार्च तक बिना विलंब शुल्क के परीक्षा फॉर्म भर सकते हैं। वहीं 100 रुपये अतिरिक्त विलंब शुल्क के साथ 17 से 19 मार्च तक परीक्षा फॉर्म भरने का अवसर दिया जाएगा। परीक्षा फॉर्म भरने से पहले विद्यार्थियों को अपने संबंधित पीजी विभाग या पीजी सेंटर में दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...