सहरसा, मई 10 -- सहरसा, नगर संवाददाता। अपने पति की लंबी आयु, अखंड सौभाग्य को लेकर आगामी 16 मई शनिवार को वट सावित्री पर्व मनाया जाएगा। जिले में पर्व को लेकर तैयारियां शुरू हो गई है। शहर और गांव के बाजारों में पर्व को लेकर बाजारों में चहल-पहल बढ़ गई है। वट सावित्री पूजा को लेकर बाजारों में रौनक भी बढ़ गई है। यह व्रत सुहागिन महिलाओं द्वारा पति की लंबी आयु और सुखद वैवाहिक जीवन के लिए रखा जाता है। पर्व को लेकर महिलाओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। घरों में भी तैयारी तेज हो गई है। बाजारों में बासं से बने पंखे सहित अन्य सामग्रियों का बाजार सज गया है । महिलाएं पूजन सामग्री में कपड़े के बने सत्यवान-सावित्री की मूर्ति, बांस का पंखा, लाल धागा, बांस का डलिया आदि की खरीदारी कर रही है। इसके अलावा चूड़ियों, कपड़े सहित अन्य सामग्रियों की दुकानें सजी हुई...