देहरादून, जुलाई 21 -- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के तहत संचालित जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) में चिन्हित 16 बच्चों में दुर्लभ बीमारियों के लक्षण पाए गए हैं। इन बच्चों के उपचार का खर्च जिला प्रशासन वहन करेगा। इसके लिए उपचार का विस्तृत एस्टीमेट तैयार कर जिलाधिकारी को भेजा जाएगा। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मनोज कुमार शर्मा और पीएमएस जिला चिकित्सालय डॉ. यतेंद्र सिंह ने मंगलवार को जिला प्रारंभिक हस्तक्षेप केंद्र (डीईआईसी) का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्र के सभी अभिलेखों और व्यवस्थाओं का बारीकी से परीक्षण किया गया। सीएमओ ने बताया कि स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों की स्क्रीनिंग के दौरान 16 बच्चों में दुर्लभ बीमारियों के लक्षण मिले हैं। इनमें से छह बच्चे मंगलवार को केंद्र पहुंचे। सभी बच्चों को बुलाकर उनकी जा...