रिषिकेष, फरवरी 5 -- देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता 16 फरवरी को लोकभवन का घेराव करेंगे। रैली में प्रदेशभर से कार्यकर्ता घेराव के लिए पहुंचेंगे। इस दौरान कार्यकर्ता राज्य में महिलाओं पर बढ़ते अत्याचार, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करेंगे। गुरुवार को उत्तराखंड कांग्रेस के चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत ने रेलवे रोड स्थित एक होटल में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं का उत्पीड़न तेजी से बढ़ा है। महज एक सप्ताह के भीतर ही तीन महिलाओं की हत्या की घटनाएं सामने आई हैं, जिससे राज्य में सुरक्षा व्यवस्था की पोल भी खुल गई है। दावा किया कि राष्ट्रीय महिला आयोग ने ही देहरादून को महिलाओं के लिए असुरक्षित महानगरों में शामिल कर दिया है। उन्होंने कहा कि केंद्र सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.