मुजफ्फरपुर, अगस्त 27 -- मुजफ्फरपुर, वसं। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी की 650वीं जयंती के अवसर पर राज्य सरकार के निर्देश पर समरसता संकल्प अभियान के तहत गुरुवार को जिले के सभी 16 प्रखंडों के विभिन्न अनुसूचित जाति टोलों में श्री संत रविदास विकास शिविर आयोजित किए गए। शिविरों में हजारों लोगों ने भाग लिया और विभिन्न लोक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाया। बोचहां के मैदापुर पंचायत सरकार भवन में आयोजित शिविर में विधायक बेबी कुमारी, डीएम कुमार गौरव समेत कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे। डीएम ने कहा कि अनुसूचित जाति आबादी वाले सभी टोलों में सरकारी योजनाओं और सुविधाओं की शत-प्रतिशत संतृप्ति सुनिश्चित करना जिला प्रशासन की प्राथमिकता है। माइक्रोप्लान के अनुसार, 27 अगस्त से 15 फरवरी 2027 तक प्रत्येक गुरुवार को शिविर लगाए जाएंगे। 1131 शिविरों के क्लस...