मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। जिले के 16 प्रखंडों से 160 बच्चे प्रेरणा उत्सव में शामिल होंगे। प्रेरणा उत्सव के दूसरे चरण के तहत 16 फरवरी को नवोदय विद्यालय में ये बच्चे शामिल होंगे। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने बताया कि सभी प्रखंड के सर्वश्रेष्ठ पांच विद्यालयों से दो-दो बच्चों को भेजना है। इसमें एक छात्र और एक छात्रा होगी। इन छात्र-छात्राओं को समाज और राष्ट्र के प्रति योगदान और विकसित भारत पर अपना विचार रखना है। बच्चों में नेतृत्व क्षमता, सामाजिक जिम्मेदारी के तहत शिक्षा मंत्रालय की ओर से प्रेरणा कार्यक्रम चलाया जा रहा है। सभी बीईओ को बच्चों का चयन कर लाने की जिम्मेदारी दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.