नई दिल्ली, नवम्बर 6 -- नवंबर का महीना ज्योतिष के लिहाज से काफी खास रहने वाला है। इस महीने कई बड़े ग्रहों की चाल में बदलाव देखने को मिलेगा। खास बात यह है कि 12 नवंबर को मंगल देव सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। यहां पहले से ही देवगुरु बृहस्पति और केतु विराजमान हैं। ऐसे में मध्य नवंबर में मंगल, गुरु और केतु की युति बनेगी। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, 12 नवंबर को मंगल सिंह राशि में गोचर करेंगे। इसके बाद 15 नवंबर को मंगल और केतु की युति बनेगी। वहीं, 16 नवंबर को मंगल और गुरु एक-दूसरे के बेहद करीब होंगे। सिंह राशि में बनने वाला यह ग्रह संयोग कई राशियों के जीवन में बदलाव ला सकता है। कुछ राशि के जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं, तो कुछ को आर्थिक मामलों में राहत मिलने की उम्मीद है।मेष राशि मेष राशि के जातकों के लिए यह समय कई मामलों में ...