हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी, संवाददाता। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मंगलवार यानी 16 दिसंबर से एक माह के लिए सभी प्रकार के मांगलिक कार्यों पर विराम लग जाएगा। इस अवधि को खरमास या मलमास कहा जाता है, जिसमें सूर्य और बृहस्पति के बल में क्षीणता आ जाती है। इस दौरान मांगलिक कार्य नहीं किए जाते है। ज्योतिष अशोक वार्ष्णेय ने बताया कि वर्ष का दूसरा खरमास 16 दिसंबर को प्रारम्भ होगा और 14 जनवरी 2026 को समाप्त होगा। इस मध्य सगाई, विवाह, गृह प्रवेश, नवनिर्माण, नव व्यवसाय, मुंडन और नया वाहन क्रय जैसे सभी शुभ कार्य स्थगित रहेंगे। मकर संक्रांति के बाद सामान्यतः मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं, लेकिन इस बार 1 फरवरी 2026 तक शुक्र अस्त रहेगा। शुक्रास्त के कारण भी मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। मांगलिक कार्यों के लिए अगला शुभ मुहूर्त 2 फरवरी से शुरू होगा, ...