बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- गढ़पुरा, एक संवाददाता। साल के अंतिम माह का आगमन हो गया है। दिसंबर महीने का अंतिम लग्न छह दिसंबर को समाप्त हो चुका है। हालांकि, शुभमुहूर्त के 10 दिनों बाद 16 दिसंबर से खरमास शुरू होगा। खरमास में शादी-विवाह, मुंडन, गृह प्रवेश व उपनयन संस्कार समेत तमाम मांगलिक कार्य पूर्णतः बंद हो जाते हैं। अगले साल 2026 में विवाह के लिए कई शुभमुहूर्त हैं। फरवरी, मार्च, अप्रैल, मई, जून, जुलाई, नवंबर व दिसंबर में आते हैं। जनवरी 2026 में खरमास और शुक्र ग्रह के अस्त होने के कारण विवाह मुहूर्त नहीं हैं लेकिन 23 जनवरी को वसंत पंचमी के दिन विवाह हो सकते हैं, क्योंकि उसे अबूझ मुहूर्त माना जाता है। पंचांग के अनुसार 16 दिसंबर को मंगलवार की सुबह 04.18 तक सूर्य वृश्चिक राशि में रहेंगे। इसके बाद धनु राशि में प्रवेश हो जाएगा। साथ ही, खरमास की शुरुआ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.