फतेहपुर, जून 25 -- फतेहपुर। हथगाम उपकेंद्र से पोषित होने वाले मोहलिया गांव में लगे दो ट्रांसफार्मर जल जाने के कारण तीन हजार लोगों के सामने पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है। 250 के करीब की आबादी को भीषण गर्मी में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं को कहना है कि ट्रांसफार्मर के बावत लगातार मांग किए जाने के बावजूद राहत नहीं मिल पा रही है। मोहलिया गांव में जलजीवन मिशन के तहत बनने वाली पानी की टंकी के लिए लगाया गया 63 केवीए का ट्रांसफार्मर करीब 16 दिन पूर्व जल गया था। इससे गांव सहित मोहलिया के मजरे रुस्तमगंज तथा राजस्व गांव जगन्नाथपुरी के लोगों को पीने के पानी की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण रमेश निर्मल, मेवालाल पासवान, शरद कुमार, संतोष कुमार ने बताया कि करीब 16 दिन से ट्रांसफार्मर जलने के कारण नलों से पानी नहीं मिल ...