नई दिल्ली, अगस्त 27 -- GACM technologies share: शेयर बाजार की सुस्त चाल के बावजूद कुछ पेनी कैटेगरी के शेयर में गुरुवार को तूफानी तेजी आई। GACM टेक्नोलॉजीज लिमिटेड के शेयर इन्हीं में से एक हैं। सप्ताह के चौथे दिन इस कंपनी के शेयर ने 52 हफ्ते के हाई को टच किया। आइए डिटेल जान लेते है। दरअसल, 5 रुपये से कम कीमत वाला यह पेनी स्टॉक पिछले 16 सेशन से अपर सर्किट पर चल रहा है। एक महीने में, लगभग 1 रुपये की कीमत वाले इस पेनी स्टॉक ने अपने शेयरधारकों को 110% का रिटर्न दिया है। इस तरह, GACM टेक्नोलॉजीज के शेयर उन मल्टीबैगर पेनी स्टॉक्स में से एक हैं जिन्होंने एक महीने में भारतीय शेयर बाजार में अच्छा प्रदर्शन किया है। दिलचस्प बात है कि यह शेयर विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के पसंदीदा स्टॉक्स में से एक है।FPI का पसंदीदा स्टॉक कंपनी के लेटेस्ट शेय...