नई दिल्ली, जून 2 -- Guru Rashifal 2026 Guru Gochar : गुरु का गोचर हर एक राशि के लिए खास महत्व रखता है। गुरु ग्रह धीमी चाल चलते हुए आज के दिन कर्क राशि में प्रवेश कर चुके हैं। अब गुरु जल्द ही अपना नक्षत्र परिवर्तन भी करने जा रहे हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार, इस समय गुरु पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर कर रहे हैं। कुछ ही दिनों में भाग्य और संतान के कारक गुरु पुष्य नक्षत्र में गोचर करने वाले हैं। पुष्य नक्षत्र के स्वामी ग्रह शनि माने जाते हैं। 18 जून के दिन रात में 9 बजकर 32 मिनट पर पुष्य नक्षत्र में गुरु गोचर करेंगे। शनि के नक्षत्र में 18 अगस्त तक गुरु ग्रह विराजने वाले हैं। ऐसे में गुरु के नक्षत्र परिवर्तन करने से कुछ राशियों को पॉजिटिव खबर मिल सकती है। आइए जानते हैं शनि के पुष्य नक्षत्र में गुरु का गोचर किन राशि के जातकों के लिए अच्छे दिन लेकर आ...