16 दिन की और बची प्रधानी, चुनावों का अतापता नहीं
हमीरपुर, मई 9 -- भरुआ सुमेरपुर, संवाददाता। ग्राम पंचायतों का कार्यकाल समाप्त होने मे महज 16 दिन बचे हैं। चुनाव होने के जरा भी आसार नहीं है। सरकार प्रधानों का कार्यकाल बढ़ाएगी अथवा प्रशासक बैठाकर पंचायत का संचालन कराएगी, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इससे प्रधानों की धड़कने बढ़ी हुई है। ग्राम प्रधान खुद का कार्यकाल बढ़ाए जाने की उम्मीद पाले हुए हैं, लेकिन यह अभी स्पष्ट नहीं है कि कार्यकाल खत्म होने के बाद पंचायतों का अगला राजा कौन होगा। आगामी 26 मई से ग्राम प्रधानों का कार्यकाल खत्म हो जाएगा जिस मतदाता सूची से ग्राम प्रधानों का चुनाव होना है। वह आगामी 10 जून को आएगी, जबकि कार्यकाल 15 दिन पूर्व ही समाप्त हो जाएगा। ऐसे में चुनाव के कोई आसार नहीं है। कार्यकाल समाप्त होने के बाद पंचायत की बागडोर किसके हाथ में रहेगी, यह सरकार ने अभी तक स्पष्ट नह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.