हरदोई, जून 30 -- मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम लकड़हा निवासी हीरालाल ने बताया कि उनका पुत्र विनोद 18 जून को खेत जाने के लिए घर से निकला था पर उसके बाद वापस नहीं लौटा। परिजनों ने रिश्तेदारों और आसपास के क्षेत्रों में काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद परिजनों ने कोतवाली मल्लावां में गुमशुदगी की तहरीर दी। हीरालाल का आरोप है कि तहरीर देने के बावजूद पुलिस ने युवक की तलाश के लिए अपेक्षित गंभीरता नहीं दिखाई। परिवार लगातार अधिकारियों से बेटे की बरामदगी की गुहार लगा रहा है, लेकिन अब तक विनोद का कोई सुराग नहीं मिल सका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...