भागलपुर, जनवरी 30 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। नगर निगम की ओर से किए जा रहे नामांतरण कार्य की समीक्षा की जा रही है। नगर आयुक्त ने समीक्षा में पाया कि वर्ष 2025 में नामांतरण के लिए 1600 से भी अधिक आवेदन आए थे। जिनमें से 1300 से अधिक का निष्पादन कर दिया गया है। करीब 30 आवेदन निष्पादन के लिए प्रक्रियाधीन है, जबकि अन्य आवेदन दस्तावेजों के अभाव में लंबित पड़े हुए हैं। नगर आयुक्त ने निर्देश दिया है कि नामांतरण का आवेदन मिलने के 16 दिनों के भीतर इसका निष्पादन कर दिया जाए। जिनके आवेदन के साथ दस्तावेजों का अभाव हुए उन्हें सूचना देकर तय समयावधि के भीतर दस्तावेजों की मांग करें। अगर तय समयावधि में दस्तावेज नहीं जमा किए जाते हैं, ऐसे आवेदकों को 16 दिनों के बाद फिर से आवेदन करना होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.