पलामू, फरवरी 15 -- मेदिनीनगर। मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय (जिला स्कूल) में सत्र 2026-27 में दाखिला के लिए ऑन लाईन और ऑफ लाइन मोड में 16 फरवरी तक नामांकन फार्म भरा जाएगा। प्राचार्य करूणा शंकर तिवारी बताया कि वर्ग छह में 80, वर्ग सात में दो, वर्ग नौ में 48 सीटों पर विद्यार्थियों का दाखिला लिया जाना है। वर्ग आठ में एक भी सीट खाली नहीं है। विद्यार्थियों का दाखिला टेस्ट परीक्षा के आधार पर लिया जाएगा। टेस्ट परीक्षा 10 मार्च को आयोजित की जाएगी। इच्छुक छात्र-छात्राएं नामांकन के लिए निर्धारित तिथि तक फार्म भर सकते हैं। यह स्कूल सीबीएसई बोर्ड है। अधिक जानकारी के लिए स्कूल से संपर्क किया जा सकता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...