मधुबनी, जून 12 -- मधुबनी,प्रधान संवाददाता।आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित समाधान एवं सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से 16 जून को जिले के 21 प्रखंडों की 26 पंचायतों तथा सात नगर निकायों के 15 वार्डों में जन सहयोग शिविर का आयोजन किया जाएगा। डीएम आनंद शर्मा के निर्देश पर इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शिविर में राजस्व, सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, पशुपालन, श्रम, आपूर्ति, ग्रामीण विकास, पंचायत राज, विद्युत एवं पेयजल विभाग सहित विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए जाएंगे। यहां नागरिकों की शिकायतों का निस्तारण किया जाएगा तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। राशन कार्ड,आय,जाति एवं निवास प्रमाण पत्र, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा, किसान सम्मान निधि, छात्रवृत्ति...