मुजफ्फर नगर, जून 15 -- मंसूरपुर। भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने अपनी 35 सूत्रीय मांगों को लेकर 16 जून को प्रस्तावित रेल रोको आंदोलन की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में रविवार को संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी संजीव तोमर ने कार्यकर्ताओं के साथ मंसूरपुर रेलवे स्टेशन का निरीक्षण कर आंदोलन की रणनीति पर चर्चा की। भाकियू (तोमर) नेताओं ने बताया कि जनपद में चार स्थानों पर ट्रेनों को रोककर रेलवे ट्रैक पर पंचायत आयोजित की जाएगी। मंसूरपुर रेलवे स्टेशन पर हुए निरीक्षण के दौरान आंदोलन को सफल बनाने और किसानों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने पर विचार-विमर्श किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रतिनिधि पवन त्यागी, कार्यकारिणी सदस्य महबूब बालियान, जिला अध्यक्ष निखिल चौधरी, अजय त्यागी, हीरा बालियान, मुकेश गुर्जर, आशिक अली, लविश बिल्लू, प्...