नई दिल्ली, जून 24 -- JSW MG मोटर इंडिया भारतीय बाजार में अपना प्रोडक्ट लाने की तैयारी कर रही है। दरअसल, भारतीय सड़कों पर कंपनी की नई कार को टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, अभी इसका नाम सामने नहीं आया है, लेकिन माना जा रहा है कि ये वुलिंग स्टारलाइट 560 (Wuling Starlight 560) पर बेस्ड नई मिडसाइज SUV हो सकती है। इसका एक टीजर भी सामने आया है, जिसमें 'Internet Inside' का मैसेज दिया गया है। टीजर में न्यू एनर्जी व्हीकल्स पर भी जोर दिया गया है, जो संकेत देता है कि ये इलेक्ट्रिक या प्लग-इन हाइब्रिड कार हो सकती है। कंपनी 16 जुलाई को इस पर से पर्दा उठाएगी। पोर्टफोलियो में हेक्टर से ऊपर रहेगीइंडस्ट्री के सूत्रों का कहना है कि सबसे ज्यादा संभावना अपकमिंग मिडसाइज SUV की है, जिसका इंटरनल कोडनेम 520 है। ये विदेशों में बिकने वाली वुलिंग स्टारलाइट ...