प्रयागराज, जून 27 -- भगवान जगन्नाथ रथयात्रा महोत्सव का शुभारंभ 29 जून को स्नान पूर्णिमा से होगा। इसके तहत 24 जुलाई तक अनवसर लीला, भव्य जुलूस, रथ यात्रा, छप्पन भोग और बाहुड़ा यात्रा निकाली जाएगी। भगवान जगन्नाथ का विविध स्वरूप में शृंगार-पूजन किया जाएगा। शनिवार को सिविल लाइंस स्थित एक होटल में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में रथयात्रा के संयोजक अभिषेक मित्तल ने बताया कि रथयात्रा महोत्सव (बड़ा रथ) की ओर से 16 जुलाई को धूमधाम से रथयात्रा सुबह 11 बजे शिव-दुर्गा-हनुमान मंदिर निकट केला भवन से निकाली जाएगी। रथयात्रा में देवी-देवताओं की भव्य झांकियां आकर्षण का केंद्र होंगी। शाम को विशेष मुहूर्त में सात बजकर सात मिनट पर मुख्य रथ के शिखर पर दिव्य ज्योति का दर्शन किया जाएगा। 19 जुलाई को 56 भोग लगाया जाएगा। इस मौके पर समिति के संरक्षण डॉ. बीबी अग्रवाल, अध्...