खगडि़या, जुलाई 10 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले के विभिन्न अंचल क्षेत्र में आपदा से संबंधित लंबित अनुग्रह अनुदान मामलों के शीघ्र निष्पादन को लेकर जिले के सभी अंचलों में आगामी 16 जुलाई को विशेष शिविर का आयोजन किा जाएगा। जिला जनसंपर्क पदाधिकारी कौशिकी कश्यप ने बताया कि विशेष शिविर में मृतक अनुग्रह अनुदान, पशु क्षति अनुग्रह अनुदान एवं गृह क्षति अनुग्रह अनुदान से संबंधित लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर निष्पादन किया जाएगा।

सीओ को दिया गया है निर्देश डीएम विक्रम विरकर ने आदेश जारी करते हुए जिले के सभी सीओ को निर्देश दिया है कि अपने-अपने अंचल कार्यालयों में विशेष शिविर आयोजित कर लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करेंगे। वहीं संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी अपने अनुमंडल अंतर्गत आयोजित शिविरों का समुचित पर्यवेक्षण करेंगे तथा उनके सफल सं...