बस्ती, अप्रैल 4 -- बस्ती। 16 घंटे बिजली कटौती की सूचना पर उपभोक्ता देर रात तक हलकान रहे। विभिन्न व्हाटसएप ग्रुप पर यह सूचना तेजी से वॉयरल होने लगी। आम लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने पानी का इंतेजाम करना शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने दुकानों पर पहुंचकर घर में रोशनी के लिए मोमबत्ती खरीद डाली। इतनी लंबी कटौती को सोंचकर लोग परेशान हो रहे थे। बिजली विभाग के अधिकारियों को जब इसकी सूचना मिली तो अधिकारियों ने इसे भ्रामक सूचना बताते हुए खबर का खंडन किया। मुख्य अभियंता विद्युत वितरण जोन बस्ती वीके गुप्ता सहित अन्य अधिकारियों ने बिजली उपभोक्ताओं के लिए बनाए गए ग्रुप पर खबर का खंडन करते हुए बताया कि स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए बनाए गए बिलिंग सिस्टम में सुधार के लिए इसे बंद रखा जाएगा। इससे विद्युत आपूर्ति से कोई मतलब नहीं है।मुख्य अभियंता ने पोस्ट कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.