आगरा, अप्रैल 2 -- दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड (डीवीवीएनएल) के 21 जिलों में आरएमएस बिलिंग प्रणाली पर मेंटिनेंस एवं कॉन्फिगरेशन के चलते तीन अप्रैल रात 10 बजे से चार अप्रैल दोपहर दो बजे तक सेवाएं बाधित रहेंगी। ये जानकारी अधीक्षण अभियंता आईटी ने दी। उन्होंने बताया कि इन 16 घंटे में बिलिंग प्रणाली, ऑनलाइन उपभोक्ता पोर्टल व यूपीपीसीएल कंज्यूमर एप पर उपलब्ध सभी अॅनलाइन सेवाएं (बिल भुगतान, स्मार्ट मीटर रीचार्ज, बिल जनरेशन, भार वृद्धि) इत्यादि सेवाएं बाधित रहेंगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...