सहारनपुर, मई 22 -- सहारनपुर। योगनगरी लक्ष्मीनगर के बीच चलने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस बुधवार को करीब 16 घंटे की देरी से सहारनपुर स्टेशन से रवाना हुई। ट्रेन का निर्धारित प्रस्थान समय सुबह 09:55 बजे था, लेकिन यह रात करीब दो बजे स्टेशन से रवाना हो सकी। लगातार हो रही देरी के कारण यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ट्रेन की देरी का असर मार्ग के कई प्रमुख स्टेशनों पर भी पड़ा। देवबंद, मुजफ्फरनगर, मेरठ सिटी और गाजियाबाद सहित अन्य स्टेशनों पर ट्रेन करीब 16 घंटे विलंब से पहुंची। यात्रियों को लंबे समय तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा, जिससे बच्चों, महिलाओं और बुजुर्ग यात्रियों को अधिक दिक्कतें हुईं। रेलवे सूत्रों के अनुसार पिछले दो दिनों से उज्जैनी एक्सप्रेस लगातार देरी से चल रही है। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात शंटिंग के दौरान उज्जैनी ...