अररिया, मई 11 -- अररिया, निज संवाददाता एक बार फिर अररिया पुलिस ने नशे के धंधेबाजों पर कड़ा प्रहार करते हुए 16.01 ग्राम स्मैक और आठ लाख 36 हजार चार सौ नगद रुपए के साथ तीन धंधेबाज को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर राम कुमार राय,मो अबू नसर उर्फ लड्डू बैरगाछी थाना क्षेत्र के बुधेश्वरी रामपुर का रहने वाला है। जबकि तीसरा तस्कर मो रऊफ जीरोमाइल इस्तमा टोला का रहने वाला है। गिरफ्तार इसमें तस्कर रामकुमार राय बैरगाछी थाना के चौकीदार दिनेश राय का पुत्र है। सोमवार को एसडीपीओ सुशील कुमार ने कार्यालय कक्ष में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया कि रविवार की शाम नगर थाना पुलिस ने वाहन जांच के दौरान त्रिसुलिया घाट जाने वाली सड़क में बाबाजी कुटी के पास एक यामाहा एफजेड मोटरसाइकिल बीआर 38 एपी 1554 पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति रामकुमार राय व मो अबू नसर उर्फ लड्डू को रोका...