16 ग्राम पंचायतों की उपलब्धि को लखनऊ में मिला सम्मान
कन्नौज, जून 12 -- कन्नौज। प्रदेश को साल 2027 तक बाल श्रम मुक्त बनाने के महत्वाकांक्षी लक्ष्य की दिशा में इत्रनगरी ने एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। अंतर्राष्ट्रीय बाल श्रम निषेध दिवस के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में जिले की 16 ग्राम पंचायतों को बाल श्रम मुक्त घोषित किए जाने की उपलब्धि को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। प्रदेश सरकार की प्राथमिक कार्ययोजनाओं के अंतर्गत साल 2026 में कानपुर मंडल के सभी जिलो समेत कुछ चयनित जिलों को बाल श्रम मुक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी क्रम में जिले की 16 ग्राम पंचायतों द्वारा बाल श्रम उन्मूलन के क्षेत्र में किए गए प्रयासों को राज्य स्तर पर सराहा गया। यह भी पढ़ें- सराहनीय कार्य पर ग्राम प्रधान आशुतोष सम्मानित कार्यक्रम में जिले से कुल 47...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.