प्रयागराज, जुलाई 2 -- प्रयागराज, संवाददाता। जिले के 16 गांवों के हजारों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभनहीं पा रहे हैं। इसका मुख्य कारण चकबंदी परसीमन के कारण इन गांवों की खतौनी का ऑनलाइन रिकॉर्ड उपलब्ध न होना है। खतौनी ऑनलाइन न दिखने से किसानों की फार्मर रजिस्ट्री नहीं हो पा रही है। रजिस्ट्री न हो पाने कारण सम्मान निधि की 22 वीं व 23वीं किस्त नहीं आई। शासन के निर्देश पर सम्मान निधि का लाभ केवल उन्हीं किसानों को दिया जा रहा है, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री पूरी हो चुकी है। जिले के मांडा ब्लॉक से संबंधित 16 गांवों में चकबंदी परसीमन की प्रक्रिया के कारण राजस्व अभिलेख अपडेट नहीं हो सके हैं। इससे इन गांवों के पात्र किसान भी योजना से वंचित हैं。 यह भी पढ़ें- Biharsharif News: महाअभियान खत्म, 65 हजार किसानों ने नहीं करायी फॉर्मर रजिस्...