पीलीभीत, अप्रैल 5 -- पूरनपुर, संवाददाता। दुकानदारों ने मानक से अधिक यूरिया खाद किसानों को बिक्री कर दी। जांच में खुलासा होने पर जिला कृषि अधिकारी ने लगभग डेढ़ दर्जन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित कर दिए।तहसील क्षेत्र में सैकड़ों खाद की दुकानें हैं। इन दुकानों पर मानक के अनुरूप ही उर्वरक बिक्री करने के निर्देश है। किसानों पर भी फसल के मुताबिक खाद लेने की बाध्यता है। कृषि विभाग खाद ब्रिकी की निगरानी कर रहा है। बीते मार्च के महीने में पूरनपुर क्षेत्र के लगभग कई खाद दुकानदारों ने मानक से अधिक यूरिया खाद बेच डाली। कृषि विभाग की जांच में इसकी पोल खुल गईं। जिला कृषि अधिकारी नरेंद्र कुमार ने 16 दुकानदारों के लाइसेंस यूरिया अधिक बेचने पर निलंबित कर दिए। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि जिन दुकानदारों के लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। उनसे जबाव मांगा गया है...