उरई, अगस्त 2 -- आटा। संवाददाता आटा पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई करते हुए संदी-अकोड़ी मोड़ से करीब 100 कदम आगे अकोड़ी की ओर एक युवक को 16 क्वार्टर देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। उपनिरीक्षक राकेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ आरोपी रत्न राजपूत को पकड़कर उसके कब्जे से शराब बरामद की। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई की गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...