मुजफ्फरपुर, जून 13 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अपनी मांगों के समर्थन में 16 जून को शिक्षक धरना-प्रदर्शन करेंगे। बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ जिला इकाई की बैठक में यह निर्णय लिया गया। संघ के जिला अध्यक्ष जितेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में सदर अस्पताल रोड स्थित संघ भवन में बैठक हुई। धरना-प्रदर्शन जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष होगा।जिला अध्यक्ष ने कहा कि नियोजित शिक्षकों में जीओबी से वेतन पाने वालों का पिछले चार महीनों से वेतन नहीं मिलना चिंताजनक है। बैठक में श्रीकांत राय, राजेश कुमार राय, उमाशंकर प्रसाद, सैयद अली इमाम, विनय कुमार द्विवेदी, विद्यानंद कुमार, रमेश कुमार गुप्ता, पंकज कुमार, दिनेश रजक, संतोष कुमार सिंह, प्रियदर्शी पासवान समेत अन्य शिक्षक उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पूर्णिया: 16 जून को जिला मुख्यालय में आक्रोशपूर्ण धरना प्...