नई दिल्ली, मार्च 7 -- बिहार के पश्चिम चंपारण के वाल्मीकिनगर लोकसभा अंतर्गत सिकटा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आम के बगीचे में नाबालिग लड़का और लड़की की लाश दिखी। घटना सिकटा थाने के सिरिसिया गांव की है। दोनों के शव ग्रामीण सुब्बा यादव के आम के बगीचे में एक पेड़ से लटके थे। शनिवार की सुबह जैसे ही यह मामला प्रकाश में आया तो खबर आग की तरह फैल गई। भारी संख्या में लोग घटना स्थल पर जुट गए। बीती रात दोनों अपने अपने परिवार वालों के साथ थे। सुबह में उनकी लाशें बरामद की गईं। घटनास्थल पर पहुंचे एसडीपीओ जयप्रकाश सिंह ने बताया कि मृतकों की पहचान सिरिसिया गांव के ही इजहार अंसारी के बेटी सहाबुन नेशा(16 वर्ष) तथा शेख बुनाद के बेटा सैदुल्लाह(17 वर्ष)के रूप में हुई है। उनके परिजनों ने बताया कि दोनों रात में खाना खाकर सो गए थे। सेहरी के समय घर में नहीं दिख...