नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- Asus ने अपनी लैपटॉप लाइनअप में एक हल्का-फुल्का और पावरफुल मॉडल जोड़ा है। दरअसल, आसुस ने 2026 Vivobook 16 Ryzen Edition लॉन्च किया है। यह नया 16-इंच का लैपटॉप AMD के Ryzen 7 H 260 प्रोसेसर पर बेस्ड है और इसे आम इस्तेमाल और ऑफिस के काम के लिए स्टैंडर्ड हार्डवेयर कॉन्फिगरेशन के साथ बनाया गया है। कंपनी ने फिलहाल इसे चीन में लॉन्च किया है, जहां यह रिटेल साइट जेडी डॉट कॉम पर 5,999 युआन (करीब 86,000 रुपये) में लिस्टेड है। इस लैपटॉप में क्या-क्या खास है, चलिए डिटेल में बताते हैं सबकुछ...आसुस वीवोबुक 16 2026 स्पेसिफिकेशन लैपटॉप में एक ऑल-मेटल चेसिस है, जिसकी मोटाई 15.9 एमएम है और इसका वजन 1.69 किलोग्राम है। इसमें 180-डिग्री हिंज शामिल है और कंपनी का कहना है कि लैपटॉप ने MIL-STD-810H ड्यूरेबिलिटी टेस्ट भी पास किया है। आसुस न...