लखीमपुरखीरी, मार्च 26 -- गोला गोकर्णनाथ। दुर्गा महाष्टमी के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद की ओर से चैती मेला कार्यालय का विधिवत शुभारंभ किया गया। पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू ने सभासदों के साथ कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान पं. लवकुश शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधि-विधान से पूजन संपन्न कराया। नगर पालिका अध्यक्ष विजय शुक्ला रिंकू परिषद द्वारा आयोजित ऐतिहासिक मेला चैती का शुभारंभ 28 मार्च से होगा। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक श्रृंखला आयोजित की जाएगी। 29 मार्च को भजन संध्या, 30 मार्च को मनोहरी कला केंद्र एवं पल्लवी आर्ट ग्रुप की प्रस्तुति, 31 मार्च को लोक नृत्य एवं लोक गायन कार्यक्रम होंगे। इसके बाद 1 अप्रैल को बाल कवि सम्मेलन, 2 अप्रैल को संगीत सम्मेलन आर्केस्ट्रा, 3 अप्रैल को जूनियर गायन व नृत्य प्रतियोगिता और 4 अप्र...