16 अगस्त को होगा जूनियर एथलेटिक्स का चयन ट्रायल
बाराबंकी, अगस्त 12 -- रामसनेहीघाट। प्रयागराज में 23 से 25 अगस्त तक होने वाली 61वीं उत्तर प्रदेश राज्य ओपन जूनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप-2026 के लिए बाराबंकी जिले के खिलाड़ियों का चयन रामसनेहीघाट में होगा। प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए 16 अगस्त को सुबह आठ बजे मिनी स्टेडियम रामसनेहीघाट में चयन ट्रायल आयोजित किया जाएगा। ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर चयनित खिलाड़ी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के कार्यक्रम के अनुसार राज्य स्तरीय प्रतियोगिता मदन मोहन मालवीय स्टेडियम, प्रयागराज में प्रस्तावित है। जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से आयोजित होने वाले चयन ट्रायल में अंडर-20, अंडर-18, अंडर-16 और अंडर-14 बालक एवं बालिका वर्ग के पात्र खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे। अंडर-20 वर्ग के लिए खिलाड़ी का जन्म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.