प्रयागराज, अक्टूबर 13 -- दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे नई दिल्ली और पटना के बीच 16 कोच की विशेष वंदे भारत एक्सप्रेस चलाएगा। ट्रेन प्रयागराज जंक्शन होकर गुजरेगी। नई दिल्ली से ट्रेन 16 और 18 अक्तूबर को तथा पटना से 17 और 19 अक्तूबर को चलेगी। इसके बाद 21 अक्तूबर से 26 नवंबर तक सप्ताह में तीन दिन संचालन प्रस्तावित है। नई दिल्ली से चलकर ट्रेन दोपहर 3:45 बजे प्रयागराज पहुंचेगी और पांच मिनट बाद रवाना होगी। वापसी में पटना से चलकर दोपहर 3:35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी। यह भी पढ़ें- Ghazipur News: दिलदारनगर में दिल्ली-पटना स्पेशल ट्रेन का ठहराव, यात्रियों को राहत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...