पूर्णिया, अक्टूबर 11 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अब 16 अक्टूबर तक मौसम शुष्क रहेगा और आकाश साफ रहेंगे। इस प्रकार किसानों के लिए मौसम एक वरदान साबित होगा क्योंकि रब्बी की फसल के लिए मौसम अनुकूल हो गया है। आलू और मक्का के किसानों को खेत तैयार करने में काफी सुविधा होगी। मौसम विभाग का पूर्वानुमान इंडेक्स 16 अक्टूबर तक मौसम साफ रहने की बात कह रहा है लेकिन अन्य जानकारी के अनुसार अब मौसम इसी तरह साफ रहेगा लेकिन सुबह और शाम थोड़ी ठंडक महसूस होगी। इसका नजारा शुक्रवार से ही दिखने लगा। शुक्रवार को आसमान साफ था और पश्चिम दिशा से हवा चल रही थी जिसके कारण मौसम शुष्क रहा। हालांकि सुबह हल्के स्तर का कुहासा रहने के कारण सुबह की आद्रता 83 फ़ीसदी और शाम की आद्रता 72 फ़ीसदी रही जबकि अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24.7 डिग्री सेल...